फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके के बाद ट्रांसफार्मर में आग लगी, युवक की मौत

Mon, 21 Jul 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के गांव जोधापुरवा में रविवार की शाम बिजली सप्लाई के दौरान ट्रांसफार्मर में धमाका हो गया और आग की लपटें दूर तक फैल गईं। लपटों की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। गांव के लोगों ने इस घटना की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

जोधपुरवा गांव निवासी राधेश्याम का 25 वर्षीय पुत्र मनोज वर्मा शाम करीब छह बजे अपने घर के बाहर खड़ा था, बताते हैं पास में लगे ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग होने लगी और कुछ देर बाद ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे मनोज ट्रांसफार्मर से निकलीं आग लपटों की चपेट में आ गया और कुछ देर बाद जलने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद कोई भी बिजलीकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं धौरहरा क्षेत्र के जेई गया सिंह ने ट्रांसफार्मर में धमाका होने की वजह से युवक की मौत की बात से इंकार किया है, जेई का कहना है कि ये हादसा कमरे के अंदर बिजली उपकरणों में छेड़छाड़ करते वक्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें