फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा खतरे के निशान से 18 सेंटीमीटर पार

Tue, 15 Jul 2014 05:34 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इमलिया फार्म के खड़ंजे पर चलने लगा बाढ़ का पानी
पलियाकलां। शारदा नदी का ऊफान बढ़ता ही जा रहा है। नदी अब खतरे के निशान से करीब 18 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है। इससे नदी के समीपवर्ती निचले फसली इलाके में पानी और बढ़ गया है साथ ही इमलिया फार्म में खड़ंजे पर करीब डेढ़ फिट पानी चलने लगा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार को शारदा नदी खतरे के निशान को पार कर 13 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई थी। सोमवार को शाम पांच बजे नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 18 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। इससे नदी के समीपवर्ती गांवों के निचले फसली इलाके में भरा पानी और बढ़ गया तो वहीं इमलिया फार्म के खड़ंजे पर करीब डेढ़ फिट पानी बहने लगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उनकी फसलों के बर्बाद होने की संभावना भी बढ़ गई है। निचले हिस्से जल्द पानी नहीं निकलता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पानी कई दिनों तक भरा रहेगा। ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंची हुई हैं। ग्रामीण पहले से गन्ना भुगतान की मार झेल रहे हैं। अब फसल के बाढ़ में बर्बाद होने से उनकी आर्थिक रूप से कमर ही टूट जाएगी। नदी का जलस्तर अभी और बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें