फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली से 2.15 लाख की भारतीय मुद्रा बरामद

Mon, 14 Jul 2014 05:34 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुद्रा जब्त कर एसएसबी ने नेपाल पुलिस के किया हवाले
गौरीफंटा (लखीमपुर खीरी)। सीमा पर तैनात एसएसबी ने चेकिंग के दौरान एक नेपाली व्यक्ति से 2.15 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद की है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति को पूछताछ के बाद नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है और मुद्रा जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन

शनिवार की देरशाम साइकिल से आए नेपाल के अतरिया कैलाली निवासी परमानंद भट्ट की साइकिल की तलाशी जब एसएसबी जवानो ने ली तो उसकी सीट के नीचे 2.15 लाख रुपए की प्रतिबंधित भारतीय मुद्रा बरामद हुई। इसमें एक हजार और पांच सौ के 224 नोट बरामद हुए। एसएसबी ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद व्यक्ति को नेपाल पुलिस के हवाले कर मुद्रा जब्त कर ली गई। एसएसबी सीमा चौकी प्रभारी एलबी क्षेत्रीय ने बताया कि चेकिंग में एएसआई जोगेश्वर तमाल, कांस्टेबल जयकिशन भट्ट, राजविंदर कौर, सुखवीर कौर आदि शामिल थे। बता दें कि इसी नेपाली व्यक्ति से छह मई को एसएसबी ने 2.70 हजार रुपये बरामद किए थे। एसएसबी अब बरामद मुद्रा की जांच कराएगी। इसे लैब भेजकर जांचा जाएगा कि यह असली है या नकली। बता दें कि नेपाल में एक हजार और पांच सौ के नोट प्रतिबंधित हैं। ऐसा नकली नोटों के प्रचलन के कारण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें