फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली हाथियों ने उजाड़ी फसलें, ग्रामीण परेशान

Sun, 13 Jul 2014 05:34 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथियों के उत्पात से निजात दिलाने की मांग
विज्ञापन

पलियाकलां। जंगली हाथियों के कहर से बसंतापुर के लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। जंगली हाथियों का झुंड लगातार तीन दिनों से इस इलाके में तबाही मचाए हुए है। शुक्रवार की देररात हाथियों ने यहां आकर दर्जनों एकड़ फसल रौंद डाली। किसानों ने प्रशासन से हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बसंतापुर गांव के फसली इलाके में तीन दिनों से जंगली हाथियों का झुंड कहर ढाए हुए था। शुक्रवार की रात उसने यहां के फसली इलाके में फिर से धावा बोल दिया। हाथियों ने यहां यूसुफ बेग, यूनुस बेग, इश्तियाक बेग समेत कई किसानों की फसलों को रौंद डाला। अब तक जंगली हाथी करीब सौ एकड़ फसल तहस-नहस कर चुके हैं। यहीं नहीं इसके आसपास के गांवों के फसली इलाके भी उनसे महफूज नहीं हैं। जंगली हाथियों का आतंक हर वर्ष जारी रहता है और इसमें किसानों की कमर टूट जाती है। इस समय किसान गन्ना भुगतान न होने से काफी परेशान हैं और अब जंगली हाथियों ने उनका बुरा हाल कर दिया है। किसानों की सारी उम्मीद अगली फसलों से जुड़ी हुई है लेकिन जंगली हाथी इस फसल को रौंद कर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दे रहे हैं। बसंतापुर गांव के दर्जनों किसान तहसील पहुंचे और एसडीएम को एक पत्र सौंप कर जंगली हाथियों केे आतंक से निजात दिलाने के लिए ठोस कार्रवाई और मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें