मौके पर पहुंची पुलिस को मिली हार्ट अटैक से मौत की जानकारी
फरधान। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक महिला की हत्या की घटना को लेकर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई, लेकिन वहां पहुंचने पर माजरा कुछ और निकला। पूछताछ में पता चला कि महिला की हत्या नहीं, बल्कि दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। मृतका के पिता ने भी हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस गांव से लौट आई।
थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर निवासी प्रेमचंद्र की 40 वर्षीय पत्नी सुमन की शुक्रवार की रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। शनिवार को सुबह किसी ग्रामीण ने पुलिस को प्रेमचंद्र द्वारा पत्नी सुमन को मार देने की गलत सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। एसआई नंदलाल मौके पर पहुंचे, वहां पूछताछ में लोगों ने बताया कि सुमन की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। पति प्रेमचंद ने बताया सुमन हृदय रोगी थी, उसका इलाज भी चल रहा था। शुक्रवार रात में दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। इस बात की पुष्टि वहां मौजूद मृतका के पिता सहित अन्य मायके पक्ष के लोगों ने भी की।
00000
कोट.....
एक ग्रामीण ने पुलिस को हत्या की गलत सूचना दे दी थी। वहां पहुंचने पर ग्रामीणों और मायके वालों से पता चला कि महिला की हार्ट अटैक से मौत हुई है। बीमारी से मौत होने के कारण शव के पोस्टमार्टम का औचित्य नहीं बनता।
-नंदलाल, एसआई