फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने पलिया मिल की जमीन भी की कुर्क

Tue, 24 Jun 2014 05:34 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजस्व कर्मियों ने लगाए बोर्ड और लाल झंडे
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। प्रशासन ने पलिया मिल के गोदामों की कुर्की प्रक्रिया के बाद अब उसकी कई जगह की जमीन को भी कुर्क कर लिया है। रविवार को राजस्व कर्मियों ने अलग-अलग स्थानों पर उसकी तमाम जमीन पर कुर्की के बोर्ड और लाल झंडे लगाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न किए जाने पर पलिया मिल अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था और फिर मिल की आरसी काट दी गई थी। आरसी के बाद भी भुगतान न होने पर शनिवार को मिल में कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, जिसमें एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि पहुंचे थे और स्टॉक मिलान के बाद वहां लाल झंडे लगा दिए गए थे। इसके बाद गोदामों को सील कर दिया गया था। ठीक अगले दिन रविवार को संग्रह अमीन सूबेदार भार्गव, राजस्व निरीक्षक सर्वेश कुमार वर्मा, लेखपाल ओमप्रकाश विश्वकर्मा आदि ने भीरा रोड, बड़ा गांव, अतरिया, नगला, मरुआ पश्चिम आदि में मिल की कई जमीनों को भी कुर्क कर लिया। कर्मियों ने यहां कुर्की के बोर्ड और लाल झंडे लगा दिए हैं। किसानों में इसको लेकर खूब चर्चा है। इसके बाद अब टेंडर प्रक्रिया और फिर नीलामी प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

000
15 हेक्टेयर है कुर्क की गई जमीन
इलाके में पलिया मिल की अलग-अलग स्थानों पर कुर्क की गई जमीन का रकबा करीब 15 हेक्टेयर बताया गया है।
000
ये गोदाम हुए सील
पलिया मिल के गोदाम संख्या 2, 5, 6, 8, 10 और 12 को मय चीनी सील किया गया है। गोदामों का स्टॉक मिलान हो चुका था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें