फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.44 लाख की भारतीय मुद्रा बरामद

Thu, 29 May 2014 05:36 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक लाख की नेपाली मुद्रा भी मिली, रुपये जब्त कर एसएसबी ने पुलिस को सौंपे
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा के भारतीय बार्डर गौरीफंटा की एसएसबी ने एक नेपाली थारू व्यक्ति से 3.44 लाख की भारतीय मुद्रा के साथ एक लाख रुपये की नेपाली मुद्रा भी बरामद की है। एसएसबी ने करेंसी जब्त कर भारतीय मुद्रा कोतवाली पुलिस को और नेपाली मुद्रा नेपाली पुलिस के हवाले कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार की देरशाम सीमा से नेपाल की ओर जा रहे एक नेपाली की जब एसएसबी जवानों ने तलाशी ली तो उसके पास से 3.44 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद हुई। इसमें 167 नोट एक हजार और 354 नोट पांच सौ के मिले। इसके साथ एसएसबी को उसके पास से एक लाख रुपये की नेपाली मुद्रा भी मिली है। इसमें सौ नोट एक हजार के थे। एसएसबी जवानों ने उससे इसके बारे में जानकारी की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। एसएसबी ने रुपये जब्त कर उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। उसका नाम पचवा डंगोरा थारू पुत्र कोसीराम थारू निवासी धनगढ़ी जिला कैलाली नेपाल बताया गया है। पुलिस के मुताबिक यह रुपया गौरीफंटा के किसी व्यापारी का था। माना जा रहा है कि यह रकम बदला सट्टी के लिए नेपाल ले जाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

एसबीआई, लखनऊ से बरामद नोटों की जांच कराएगी। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि नोट असली है या नकली।
00000
पूर्व में भी पकड़ी जा चुकी है लाखों की मुद्रा
एसएसबी सीमा पर इससे पूर्व भी कई लोगों से लाखों रुपये की भारतीय और नेपाली मुद्रा पकड़ चुकी है जिसमें अभी भी कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें