फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमूने के तौर पर छापा पहला नया राशनकार्ड

Fri, 16 May 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉटा अपडेशन और फीडिंग का काम पूरा, जल्दी ही शुरू होगी प्रिंटिंग
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सबकुछ ठीक ठाक रहा तो जून के अंत तक जिले के उपभोक्ताओं के हाथों में नए राशन कार्ड होंगे। इन राशनकार्डों का रंग तो पहले जैसा होगा लेकिन शक्ल बदली होगी। लंबी कवायद के बाद राशन कार्डों का एंड टू एंड कंप्यूटराइजेशन का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। अब केवल राशनकार्डों की प्रिंटिंग होनी है। गुरुवार को नमूने के तौर पर जिला सूचना विज्ञान कार्यालय में पहला राशनकार्ड प्रिंट किया गया। चुनाव के बाद राशन कार्डों की प्रिंटिंग का काम शुरू हो जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि जिले में कुल 856656 राशन कार्ड हैं, इनमें 570049 राशनकार्ड एपीएल, 176717 बीपीएल और 109890 अंत्योदय हैं। इनमें से 699304 राशनकार्डों का डॉटा पूर्ति विभाग संकलित करा चुका है। यह कुल राशनकार्डों का 81.6 फीसदी है। इनमें से 598705 डॉटा कंप्यूटर में फीड कराए जा चुके हैं। यह कुल संकलित डॉटा का 85.6 प्रतिशत है। इनमें से 132000 राशन कार्ड प्रिंटिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 156771 राशनकार्डों के डॉटा अब तक जिला पूर्ति कार्यालय को नहीं मिल सके हैं। डीएसओ ने यह भी बताया कि तीन लाख राशनकार्डों के डॉटा वैलीडेशन और डुप्लीकेशन के लिए एनआईसी भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

नए राशनकार्डों का जो प्रारूप तैयार किया गया है, उनका आकार पिछले राशनकार्डो से बड़ा है। इसमें परिवार के मुखिया के अलावा परिवार के सभी सदस्यों के नाम, उनकी जन्मतिथि, वोटर आईडी नंबर, मुखिया का मोबाइल नंबर, बैंक खाता, गैस कनेक्शन नंबर, पूरा पता, वार्षिक आय आदि का विवरण अंकित रहेगा। आठ पेज के इस राशनकार्ड में पहले और दूसरे पेज पर राशनकार्ड धारक का पूरा विवरण, तीसरे पेज पर दिशा निर्देश छपे होंगे। बाकी के पृष्ठों पर राशन लेने का विवरण अंकित किया जाएगा। एपीएल का रंग पहले की तरह पीला, बीपीएल का सफेद और अंत्योदय राशनकार्ड का रंग लाल होगा।
0000000
एक साल में पूरा हो पाया काम
राशनकार्डों के डॉटा अपडेशन का काम करीब एक साल में पूरा हो सका है। पहले सत्यापन फार्म भरवाए गए बाद में नीति बदली और डॉटा अपडेशन का काम शुरू हुआ। डॉटा अपडेशन में ही करीब नौ माह से अधिक का समय लग गया। इसके बावजूद केवल 81.6 फीसदी ही काम पूरा हो पाया है। अब केवल कार्ड प्रिंटिंग का काम ही बाकी रह गया है।
000000000000
तीन दिन में डॉटा उपलब्ध कराएं वरना कार्ड निरस्त
जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि जिन राशनकार्ड धारकों ने अब तक अपने डॉटा उपलब्ध नहीं कराए हैं। वे तीन दिन के अंदर उपलब्ध करा दें, वरना उनके राशनकार्ड को बोगस मानकर निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

00000
जून के अंत तक वितरित हो सकते हैं नए राशनकार्ड
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद राशनकार्ड प्रिंटिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जून के अंत तक राशनकार्डों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें