फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन पाइप लाइन फटी पेयजल आपूर्ति बाधित

Sat, 29 Mar 2014 05:34 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के शाहपुरा कोठी और हिदायत नगर मोहल्लों के बीच में पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन में मेन पाइप लाइन के फट जाने से वहां फौव्वारे जैसा नजारा हो गया। इससे हिदायत नगर की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

वहीं, जिला अस्पताल के सामने पाइप लाइन में लीकेज होने से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। गढ़ी रोड पर भी दो जगह पाइप लाइन फटी हुई हैं। शहर के कई अन्य स्थानों पर भी पाइप लाइन फटने से कई मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। जगह-जगह पाइप लाइन फटने से पेयजल आपूर्ति का संकट पैदा हो गया है। इससे नागरिकों में रोष व्याप्त है। नागरिकों ने नगर पालिका से टूटी पाइप लाइन को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें