फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिस्टों की दुकानों पर लटके रहे ताले

Sat, 29 Mar 2014 05:34 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
दवा व्यवसाइयों ने हड़ताल कर मांगों का दिया ज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। दवा व्यवसाइयों ने शेड्यूल एच-1 समेत विभिन्न समस्याआें को लेकर शुक्रवार को अपना कारोबार बंद रखा। देशव्यापी हड़ताल के चलते जिले भर में पूरे दिन दवा की दुकानें बंद रहीं। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। हड़ताल के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन के आह्वान पर दवा की दुकानें पूरे दिन बंद रहीं। एसोसिएशन के महामंत्री सुरेंद्र निगम और कोषाध्यक्ष रवि गुप्ता ने कहा कि दवा व्यवसाय की नई नीति लागू हो जाने से एंटीबॉयटिक्स और टीबी की दवाओं के साथ अन्य 4200 दवाओं की बिक्री के लिए अलग से रजिस्टर में लेखा-जोखा रखने का प्रावधान किया गया है। इससे दवा व्यवसाइयों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। कहा कि ड्रग एवं कास्मेटिक एक्ट, एनडीपीएस एक्ट में अनेक प्रावधानों के बाद भी इस तरह का प्रावधान लाना दवा व्यापारियों का उत्पीड़न है।
विज्ञापन

जिले भर में दवा की दुकानों के बंद रहने से मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। डॉक्टरों को दिखाने के बाद मरीज और उनके तीमारदार दवा के लिए इधर-उधर भटकते दिखाई दिए। दवा न मिलने से कई मरीजों की हालत बिगड़ गई। गंभीर रोगियों को प्राइवेट डॉक्टरों के बजाय सरकारी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ी। जीवन रक्षक दवाएं भी नहीं मिल सकीं।
बाद में दवा व्यवसाइयों के प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट जाकर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि शेड्यूल एच-1 को समाप्त किया जाए। दवा के खुदरा व्यवसाय के लिए फार्मासिस्ट रखने की बाध्यता खत्म की जाए।
ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष संजय कुमार बंसल, महामंत्री सुरेंद्र निगम, कोषाध्यक्ष रवि गुप्ता, गोविंद अग्रवाल, प्रकाश चंद्र सैगल, इकबाल हुसैन, अंजनी श्रीवास्तव, अरुण पुरी, मनोज मिश्र, अरविंद मिश्र, आलोक अग्रवाल, संदीप शुक्ला, बलजीत सिंह, राजीव गुप्ता आदि पदाधिकारी शामिल थे।
पलियाकलां। शेड्यूल एच-1 व नारकोटिक्स एक्ट के खिलाफ इलाके के सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे। मेडिकल व्यवसायियों ने एक ज्ञापन भी सौंपा। पलिया समेत मझगईं, नौगवां, भीरा, संपूर्णानगर, मंहगापुर, चंदनचौकी आदि कस्बों में मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद रहे। इससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पलिया में द वेलफेयर सोसायटी आफ मेडिसिन सेलर्स के अध्यक्ष रामप्रकाश पांडे, महामंत्री शैलेेंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पवन आनंद, मंजीत सिंह, सत्यप्रकाश अग्रवाल, मंटू खान, सुनीत पांडे, प्रदीप श्रीवास्तव, सुनील जायसवाल, राकेश गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, आकाश महेंद्रा आदि ने अधिकारियों को एक ज्ञापन भी सौंपा।
गोला गोकर्णनाथ। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में दवा व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर केंद्र सरकार की नई दवा नीति, फार्मासिस्ट की अनिवार्यता आदि पर विरोध प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी एसपी सिंह को ज्ञापन दिया। इस दौरान एसोसिएशन के महामंत्री राजेश पुरवार, अजय वर्मा, राजीव वाजपेयी, नीरज कुमार मिश्रा, राजाराम वर्मा, अनुज श्रीवास्तव, अहमद हसन, सत्यप्रकाश, सुरेंद्र वर्मा, पंकज जायसवाल, अशोक शुक्ला, संजय गुप्ता, भूपेंद्र वर्मा, सरनाम वर्मा, आशीष पुरवार, अतुल कुमार, सोहनलाल राठौर, चंद्रभूषण साहनी, सतीश वर्मा आदि मौजूद रहे। संसारपुर और अजान में भी दवा व्यापारियों की हड़ताल रही। इस मौके पर पियूष अग्रवाल, अव्वल अली, सियाराम कश्यप, मुशीरुद्दीन, रामसिंह राठौर, विवेक वर्मा, शराफत अली, शब्बू आदि मौजूद रहे।
तिकुनियां। मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानचंद गोयल ने बताया कि कस्बे की सभी मेडिकल दुकानों को बंद रखा गया है। बेलरायां में भी हड़ताल रही।
बांकेगंज। कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर कस्बे के दवा विक्रेताओं ने एक दिवसीय हड़ताल की। इस मौके पर सतीश चंद्र गोयल, संतोष कुमार सेठ, ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, संतोष कुमार कुलश्रेष्ठ, गिरीश चंद्र गोयल, मूलचंद मिश्र, रोहित पटेल, अनंमेध सिंह, बजरंग अग्रवाल, देशराज राठौर, संतोष अग्रवाल, रामसागर गौतम, वीरेन्द्र भार्गव, रामप्रसाद भास्कर, उपेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
मोहम्मदी। यहां भी केमिस्ट की दुकाने बंद रहीं। इस मौके पर एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष बांके बिहारी लाल गुप्ता, महामंत्री आलोक कुमार राठौर, कोषाध्यक्ष परविंदर सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा पसगवां में भी आशीष शुक्ला, अंगने लाल, दिनेश गुप्ता, बंटी शुक्ला, गोविंद, संदीप, शमशेर आदि ने अपने मेडिकल स्टोर बंद रखकर बंदी में सहयोग किया।
विज्ञापन

संपूर्णानगर। ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसियेशन के आहृान पर कस्बे के सभी मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद रहे। जिससे मरीजों के तीमारदारों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें