फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने आग लगा कर देदी जान

Mon, 17 Mar 2014 05:33 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
होली के दिन परिवार में मातम
लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर क्षेत्र में एक युवक ने स्वयं को कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाली। जब तक परिवार के लोग दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे वह गंभीर रूप से झुलस गया था। जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव उदयपुर निवासी रमेश चंद अवस्थी के 35 वर्षीय पुत्र अुतल अवस्थी ने रविवार को पत्नी और बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद स्वयं को कमरे में बंद कर पहले बेड पर मिट्टी का उड़ेल दिया इसके बाद अपने ऊपर तेल डालकर आग लगाली। यह देख उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो परिवार व गांव के लोग आ गए लोगों ने किसी तरह दरवाजा खोला लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने बताया अतुल काफी समय से नशे का आदी हो गया था। वह दिन भर नशे की हालत में रहने लगा था। अतुल के परिवार में उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। होली के दिन अतुल की आत्महत्या से पूरे परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें