सरेशाम हुई घटना से व्यापारियों में दहशत
भूपतिपुर/सिकंद्राबाद। थाना क्षेत्र नीमगांव में शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने दुकान बंद कर जा रहे एक व्यापारी से बीस हजार की नकदी लूट ली। सरेशाम हुई वारदात से व्यापारियों में दहशत है। भुक्तभोगी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।
थाना क्षेत्र नीमगांव के ग्राम देवरी निवासी शिवबालक की क्षेत्र के कस्बा टिकौला में किराना की दुकान है। शनिवार की शाम बालकराम दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचा लगाकर उससे 20 हजार नकदी लूट ली और असलहे लहराते हुए फरार हो गए। भुक्तभोगी दुकानदार ने थाना नीमगांव में घटना की सूचना दी है। सरेशाम हुई इस लूट की घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। इस संबंध में एसओ नीमगांव राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आपसी लेनदेन का मामला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।