फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद में युवक की हत्या

Tue, 04 Mar 2014 05:31 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बांकेगंज-गोला के बीच रेल पटरियों के किनारे मिला शव
परिवार वालों ने तीन सहपाठियों पर लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। थाना मैलानी की पुलिस चौकी बांकेगंज के मजरा तिलकपुर में रविवार शाम चार दोस्तों के बीच हुए आपसी विवाद के बाद एक युवक की गड़ासे के प्रहार से कुछ लोगों ने हत्या कर उसका शव रेल पटरियों के किनारे फेंक दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने मृतक के तीन सहपाठियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
निकटवर्ती ग्राम बाबूपर निवासी 18 वर्षीय टीटू उर्फ संजय पुत्र एडीशन रविवार करीब शाम पांच बजे पड़ोसी गांव तिलकपुर निवासी दोस्तों से मिलने गया था। जहां किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। काफी देर तक टीटू के घर वापस नहीं पहुंचने पर परिवारवाले पुत्र की तलाश में दोस्तों के गांव पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने उन्हें बताया चाराें दोस्त झगड़ते हुए ग्राम लैनपुर की ओर जा रहे थे। रोते-बिलखते मृतक के पिता एडीशन ने बताया कि किसी अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने काफी रात तक टीटू को ढूंढने का प्रयास किया। सुबह होते ही उन्हें पुत्र की मौत की खबर मिली। इसको लेकर उन्होंने उसके दोस्तों पर जवान पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ मैलानी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
पुलिस ने एक व्यक्ति से पूछताछ की
निकटवर्ती ग्राम बाबूपुर में हुई युवक की हत्या के बाद एसओ मैलानी सुरेश पांडे मय दलबल घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने इस संबंध में जानकारी लेने के बाद एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें