फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस-भाजपा के कारण पास नहीं हो रहा महिला बिल

Thu, 27 Feb 2014 05:31 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिलाध्यक्ष के आवास पर बैठक संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ऐपवा की जिला कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष आरती राय के निवास पर आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए आरती ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन के पांच साल के कार्यकाल में महिला विधेयक पास नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि निर्भया कांड के बाद देश भर में उभरे महिला आंदोलन ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के सवाल पर केंद्र और राज्यों के सरकारों और पक्ष-विपक्षी पार्टियों को कठघरे में खड़ा कर दिया है। केंद्र सरकार की मुखिया सोनिया गांधी और विपक्ष की महिला नेता सुषमा स्वराज के होते हुए महिलाओं के लिए बहुप्रतीक्षित महिला बिल का पास न होना कांग्रेस, भाजपा दोनों का महिला विरोधी होने का सबूत हैं। उन्होंने कहा कि आधी आबादी को अपना हक संघर्ष के बल पर ही मिलेगा।
विज्ञापन

जिला सचिव तपेश्वरी ने कहा कि बसपा राज में महिला उत्पीड़न की घटनाओं का रिकार्ड सपा सरकार तोड़ रही है। बहराइच के मिहींपुरवा में नाबालिग बच्ची से गैंग रेप की घटना इसका ताजा उदाहरण है। उन्होंने कहा आठ मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लखीमपुर में महिलाओं का मार्च व सभा की जाएगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुधा सिंह, सावित्री, ममता, गोमती, रेखा, सरिता, सुशीला, प्रेमा, ज्ञांती, माया, मुन्नी, मुराती, अनिता आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें