लखीमपुर पब्लिक स्कूल
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस मौके पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहे बच्चों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।
मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बच्चों की संस्कारयुक्त शिक्षा देने पर बल दिया। कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की भी पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने लखीमपुर पब्लिक स्कूल की शिक्षा प्रणाली की सराहना की।
विद्यालय प्रबंधक राजीव रतन खरे ने विद्यालय की प्रगति आख्या पेश की। उन्होंने बताया कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार के बच्चों की शिक्षा पर विद्यालय में विशेष ध्यान दिया जाता है। इस मौके पर ‘आई लव माई इंडिया’ तथा ‘श्रीकृष्ण सुदामा’ की प्रस्तुति को दर्शकों ने काफी सराहा। विद्यालय की शिक्षिकाओं के अलावा बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।