फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 नवंबर तक गन्ने की पेराई शुरू नहीं की तो कार्रवाई

Fri, 15 Nov 2013 05:45 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिलाधिकारी ने चीनी मिल प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। चीनी मिलों में पेराई सत्र की शुरूआत कराने और तैयारियों की आकलन करने के लिए डीएम गौरव दयाल ने चीनी मिल प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने 30 नवंबर 2013 तक हर हाल में गन्ना पेराई प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में पेराई शुरू नहीं करने वाली चीनी मिलों के विरूद्घ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
कैंप कार्यालय में बैठक के दौरान डीएम गौरव दयाल ने बकाया गन्ना मूल्य की समीक्षा की, जिसमें जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि पिछले पेराई सत्र का अभी भी जिले की सात निजी चीनी मिलों पर किसानों का दो अरब 59 करोड़ 37 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सभी मिल के प्रतिनिधियों को जल्द से जल्द से भुगतान करने के निर्देश दिए, जिसके जवाब में मिल प्रतिनिधियों ने बताया कि भुगतान के लिए धनराशि की व्यवस्था की जा रही है। नए पेराई सत्र की शुरूआत के संबंध में डीएम गौरव दयाल ने कहा कि सभी चीनी मिलें समय से पर्ची निकाल कर 30 नवंबर तक हर हाल में पेराई कार्य का प्रारंभ कर दें , अन्यथा की स्थिति में कानून व्यवस्था की दिक्कत आती है, तो संबंधित चीनी मिल के अध्यासी एवं मिल प्रबंधन के विरूद्घ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी चीनी मिल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें