फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण लीला सुन भक्त हुए भावविभोर

Sat, 20 Jul 2013 05:33 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। झारा गांव के बाबा बदनसिंह मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन वैदिक धर्म उपदेशक कथा वाचक शिवसिंह यादव ने श्रीकृष्ण लीला पर आधारित प्रसंग सुनाते हुए कहा कि अत्याचारी कंस जब अपने पिता राजा उग्रसेन को सिंहासन से उतार कर स्वयं राजा बन बैठा और बहन देवकी को रथ में बैठाकर विदा करने लगा। उसी समय आकाशवाणी हुई कि हे कंस जिस देवकी को तू विदा कर रहा है इसी का आठवां पुत्र तेरा काल बनेगा।
विज्ञापन

कथा वाचक ने श्रीकृष्ण अवतार से लेकर कंस वध तक संगीतमयी कथा सुनाकर श्रोताओं को भक्ति के सागर में सराबोर कर दिया। इस मौके पर सैकड़ों श्रोता मौजूद रहे। आयोजक उमेश वर्मा, राजेश वर्मा ने बताया कि कथा का समापन 22 जुलाई को पूर्णाहुति, आरती, कन्याभोज के साथ किया जाएगा। कथावाचक का ढोलक पर साथ नन्हेलाल ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें