फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी 12 किग्रा चरस

Sat, 20 Jul 2013 05:33 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
दो अभियुक्त गिरफ्तार किए
विज्ञापन

महंगापुर-पलियाकलां। क्षेत्र के ग्राम लगदहन-नरौसा के बीच लखीमपुर-पीलीभीत जिले के बार्डर पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर 12 किग्रा चरस बरामद की है।
विज्ञापन

इंडो-नेपाल बार्डर से करीब 20 किमी अंदर हजारा थाना पुलिस को सूचना मिली कि संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के ग्राम महंगापुर होते हुए कुछ मादक सामग्री आ रही है। हजारा थानाध्यक्ष दल-बल के साथ अपने क्षेत्र के खीरी बार्डर पर स्थित ग्राम नहरौसा के निकट आकर एक गन्ने के खेत में बैठ गए। इसी बीच दो संदिग्ध लोगों के पहुंचने पर जब उन्होंने उनकी तलाशी ली तो उनके पास 12 किग्रा चरस बरामद हुई। पूछताछ में दोनाें ने अपना नाम कृष्ण अवतार भुर्जी निवासी ग्राम रामनगर थाना हजारा पीलीभीत और अकरम अंसारी निवासी वार्ड नं. 11 मेन बाजार संपूर्णानगर खीरी बताया। अभियुक्तों से अभी भी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें