फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल राइडिंग रोकने का संकल्प

Sun, 19 May 2013 05:31 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रबुद्धजन, समाज सेवी के साथ पेंशनर्स ने भी कसी कमर, गुरुजन स्कूल-कॉलेजों में करेंगे विद्यार्थियों को जागरूक
विज्ञापन

अमर उजाला की पहल को आगे जारी रखेगा महकमा: एएसपी
लखीमपुर खीरी। हादसों को आमंत्रण देने वाली ‘ट्रिपल राइडिंग’ रोकने को ‘अमर उजाला की पहल’ रंग ला चुकी है। शहर के प्रबुद्धजन, व्यापारी, वरिष्ठ नागरिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग, सभी ने ट्रिपल राइडिंग को जानलेवा हादसों का सबब माना है। नगर पालिका सभागार में आयोजित गोष्ठी में विचार-विमर्श के बाद पुलिस प्रशासन ने इसे रोकने के लिए लगातार अभियान चलाने तथा शिक्षकों ने स्कूलों में प्रतिदिन बच्चों को आगाह कराने का संकल्प लिया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने अमर उजाला की इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की।
गोष्ठी में मुख्य वक्ता अपर पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह ने कहा कि ट्रिपल राइडिंग रोकने का मुख्य दायित्व हालांकि पुलिस महकमे का है, लेकिन यह समाज के जागरूक लोगों के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने अपनी इस पहल से यह साबित कर दिया है कि वह मीडिया की भूमिका बखूबी निभा रहा है। एएसपी ने कहा कि अमर उजाला ने जागरूकता के लिए जो दिया जलाया है पुलिस प्रशासन ट्रिपल राइडिंग पूरी तरह बंद होने तक उसे बुझने नहीं देगा।
विज्ञापन

वाईडी कालेज के चीफ प्रॉक्टर एवं गोष्ठी के संचालक डा. जेएन सिंह ने कहा कि ट्रिपल राइडिंग न सिर्फ वैधानिक बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी गलत है। उन्होंने संकल्प लिया कि वह अब कालेज के हर कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ट्रिपल राइडिंग न करने की सलाह देंगे। राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. आरके जायसवाल, वाईडी डिग्री कालेज की प्रवक्ता डा. नीलम त्रिवेदी, गुरुनानक इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह, वाईडी कालेज के वाणिज्य प्रवक्ता डा. संजीव गुप्ता, मूसाराम आटो सेल्स के पार्टनर दीपक अग्रवाल, रेड क्रिसेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया के महामंत्री मौलाना सईद कासमी, मानवाधिकार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा, व्यापार मंडल महामंत्री अशोक गुप्ता, पेंशनर्स एसोसिएशन के महामंत्री इसरार हुसैन, वोटर काउंसिल ऑफ इंडिया के आरसी अग्रवाल तथा यातायात प्रभारी रामजीत यादव ने भी विचार रखे।
इस मौके पर समग्र विकास सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सक्सेना, सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक बीएन बंसल, व्यापारी नेता श्याम कुमार तिवारी उर्फ मामा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के मंडल अध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल, जनता मांटेसरी स्कूल के प्रबंधक एवं सभासद अरविंद गुप्ता, नव भारत पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जरनैल सिंह, रायल प्रूडेंस डिग्री कालेज के प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह, रेड क्रिसेंट सोसाइटी के विकास कुमार, मोहम्मद उमर, बिलाल खां, मूसाराम आटो सेल्स के वर्कशॉप मैनेजर राजीव गुप्ता, दीप सहगल, सिख सभा के सेवक सिंह अजमानी, नगर पालिका जलकर विभाग के अनिल कपूर, प्रहलाद सहित तमाम लोग मौैजूद रहे।
000000
बच्चों को शुरू से घर में अभिभावक तथा स्कूल में गुरुजन ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शिक्षा दें। प्यार के नाम पर बच्चे को ट्रैफिक नियम तोड़ने की छूट नहीं देनी चाहिए। कड़े जुर्माने का भी प्रावधान होना चाहिए।
-डा. नीलम त्रिवेदी, प्रवक्ता वाईडी कालेज
--
कोचिंग और स्कूल जाने वाले बच्चे अक्सर ‘ट्रिपल राइडिंग’ करते देखे जाते हैं। प्रधानाचार्यों को चाहिए कि वह बच्चों को ऐसा करने से रोकें। समझाने के बाद भी अगर कोई विद्यार्थी नहीं मानता है तो उसके खिलाफ कालेज प्रशासन को सख्त निर्णय लेना चाहिए।
-नरेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गुरुनानन इंटर कालेज
--
ट्रिपल राइडिंग रोकने की ‘अमर उजाला की पहल’ को हमारी सोसाइटी लगातार आगे बढ़ाती रहेगी। संस्था पूरे जिले में जागरूकता अभियान चलाएगी। सभी बैठकों में इसका जिक्र होगा। मदरसों और मस्जिदों में भी इसके लिए एनाउंस कराया जाएगा।
-मौलाना सईद कासमी, महामंत्री रेड क्रिसेंट सोसाइटी
--
ट्रिपल राइडिंग सामाजिक और वैधानिक रूप से तो गलत है ही साथ ही बाइक के रखरखाव के लिए भी ठीक नहीं है। पीछे बैठे दो लोगों में से किसी एक का भी मामूली रूप से बिगड़ा संतुलन चालक को मुश्किल में डाल सकता है। शॉकर से लेकर इंजन तक पर अधिक लोड पड़ता है, साथ ही बाइक का माइलेज भी कम हो जाता है।
-दीपक अग्रवाल, पार्टनर, मूसाराम आटो सेल्स
--
सड़क हादसों में बढ़ती जनहानि चिंता का विषय है। जिले में ही प्रतिदिन दो या इससे अधिक मौतें हो रहीं हैं। प्रशासन को चाहिए कि वह जिले के सभी कोचिंग सेंटरों और स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर उन्हें विद्यार्थियों को ट्रिपल राइडिंग रोकने के लिए जागृत करे।
-डा. संजय गुप्ता, प्रवक्ता वाईडी कालेज
--
विद्यालय में प्रार्थना के समय वह विद्यार्थियों से ‘ट्रिपल राइडिंग’ न करने की अपील करेंगे। नये शिक्षा सत्र से वह यह नियम बना देंगे कि बाइक से वही विद्यार्थी स्कूल आएगा जो लिखित अथवा मौैखिक तौर पर उन्हें यह आश्वासन देगा कि वह कभी ट्रिपल राइडिंग नहीं करेगा।
-डॉ. आरके जायसवाल
--
प्रशासन को चाहिए कि ट्रिपल राइडिंग रोकने को सख्ती करे। उनका संगठन इसमें प्रशासन के साथ खड़ा होगा। समाज सेवियों और प्रबुद्ध नागरिकों को भी ट्रिपल राइडिंग पर रोक लगाने के लिए आगे आना होगा।
-उमाशंकर मिश्रा, अध्यक्ष मानवाधिकार एसोसिएशन
--
विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों को चाहिए कि कुछ समय वह सामाजिक कार्यों के लिए निकालें। उनका संगठन लोगों के घर-घर जाकर, हर घर की कुंडी खटखटाकर ट्रिपल राइडिंग को रोकने की अपील करेगा।
-इसरार हुसैन, पदाधिकारी पेंशनर्स एसोसिएशन
--
पुलिस ट्रिपल राइडिंग रोकने का भरपूर प्रयास कर रही है, लेकिन अगर कोई पकड़ा जाता है तो जनप्रतिनिधि अथवा व्यापारी नेता का फोन आ जाने पर पुलिस वाले उसे छोड़ देते हैं। पुलिस को ट्रिपल राइडिंग करने वाले रसूखदार लोगों के साथ नरमी नहीं बरतनी चाहिए और न ही जनप्रतिनिधि को ऐसे लोगों की सिफारिश करनी चाहिए।
-अशोक गुप्ता, व्यापारी नेता
--
‘अमर उजाला की पहल’ काफी सराहनीय है। उनकी संस्था का हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता ट्रिपल राइडिंग रोकने को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। प्रशासन भी अगर कोई सहयोग चाहेगा तो उनकी संस्था उसे देगी। हर हाल में ट्रिपल राइडिंग रुकनी चाहिए।
-आरसी अग्रवाल, जिलाध्यक्ष वोटर काउंसिल ऑफ इंडिया
--
सीमित पुलिस कर्मियों के बावजूद उनका विभाग ट्रिपल राइडिंग रोकने को हरसंभव प्रयास कर रहा है। स्कूलों आदि में भी विभाग की ओर से जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
-रामजीत यादव, प्रभारी, यातायात
--
ट्रिपल राइडिंग रोकने का जिम्मा पुलिस विभाग का है। आज ही सभी थानों के प्रभारियों को निर्देश जारी करेंगे कि यदि निरीक्षण के दौैरान उनके क्षेत्र में ट्रिपल राइडिंग करता कोई पाया गया तो संबंधित थाना प्रभारियों के निलंबन की संस्तुति एसपी को भेजी जाएगी। पूरे जिले में इसके लिए चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा।
-बालेंदु भूषण सिंह, एएसपी
--
‘ट्रिपल राइडिंग’ करने वाले न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि दूसरों के जीवन के लिए भी खतरा बनते हैं। मैं विद्यार्थियों को हमेशा ऐसा न करने की हिदायत देता हूं। अभिभावक और गुरुजनों के साथ-साथ समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को इसे रोकने के लिए आगे आना होगा।
-जेएन सिंह, प्रवक्ता वाईडी कालेज
2
‘...लापरवाही में न बुझे
किसी घर का चिराग’
स्कूल में बच्चों की क्लास में बड़ों ने दी नसीहत
ट्रिपल राइडिंग के खिलाफ स्कूल में हुई परिचर्चा
बिजुआ। बसही के संत रंजीत सिंह एकेडमी में शनिवार को ट्रिपल राइडिंग के खिलाफ अमर उजाला की पहल में बड़ों के साथ बच्चे भी फिक्रमंद हुए। यहां स्कूल में हुई परिचर्चा में गुरुजनों ने बच्चों से वादा लिया कि कुछ भी हो हम इस मौत के सफर के हमराही नहीं बनेंगे।
विज्ञापन

एकेडमी में अमर उजाला की पहल की सबने तारीफ की। प्रधानाचार्य कुलवीर सिंह ने कहा कि देश में दुर्घटनाओं के मामले में जब आंकड़े देखे जाते हैं, तो उनमें बाइक से होने वाली दुर्घटनाओं में तीन सवारी बैठे होने से हादसों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में हमें जिम्मेदारी निभानी है। ट्रिपल राइडिंग के जरिए इन हादसों को दावत नही देनी है। अध्यक्ष मलकीत कौर ने कहा कि रब न करे कि जरा सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन ले। उन्हाेंने खासकर युवा छात्रों से अपील की कि बाइक के सफर में कभी तीन लोगों को न बिठाकर चलें। शिक्षक अमित पांडे ने अखबार के जरिए लोगों में जागरूकता अभियान की तारीफ की। कहा कि आज से प्रण लें कि किसी भी दशा में हम बाइक पर ट्रिपल राइडिंग नहीं करेंगे। इस मौके पर विजय वाजपेयी, नितिश खन्ना, विवेक सिंह, सुरजीत सिंह, सविता, हरप्रीत कौर, नवजौत कौर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें