फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनाम मंत्र जप कार्यक्रम की समीक्षा

Tue, 14 May 2013 05:31 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए विहिप के चलाए जा रहे श्रीराम जयराम जयजय राम मंत्र जप कार्यक्रम की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल ने कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने गांव स्तर तक जप कार्यक्रम में लगे लोगों की सराहना की, समीक्षा बैठक में परिषद के जिला मंत्री बृजेश कुमार पांडे एडवोकेट ने बताया कि जिले के 20 हजार परिवारों में रामनाम मंत्र जप चल रहा है। उन्होंने बताया कि मंत्र जप कार्यक्रम का सामूहिक समापन यज्ञ करके किया जाएगा। उन कार्यक्रमों में जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। 24 मई को सामूहिक समापन लखीमपुर नगर में भव्य रूप से किया जाएगा। इसमें अवध प्रांत के सहमंत्री जितेंद्र शाही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। बैठक में जिला गोरक्षा प्रमुख विनय तिवारी, रामनवल चौरसिया, कुलदीप श्रीवास्तव, आलोक शुक्ला, अरुण मिश्रा, पीयूष वाजपेयी, अर्चना, उर्मिला, राजकिशोर तिवारी, सतीश पांडे, रामनरेश सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें