फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में मरे तीसरे युवक की शिनाख्त

Sun, 12 May 2013 05:30 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली क्षेत्र के गांव कस्ता में बोलेरो-बाइक की हुई थी टक्कर
विज्ञापन

बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मितौली। थाना क्षेत्र के गांव कस्ता में पेट्रोल पंप के सामने बोलेरो और बाइक की भिड़ंत में हुई तीन मौतों के मामले में तीसरे अज्ञात युवक की शिनाख्त हो गई है। दुर्घटना में मौत का शिकार हुए तीनों व्यक्ति आपस में रिश्तेदार थे, जो कस्ता स्थित रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। पुलिस ने बोलेरो चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दें कि शुक्रवार की रात कस्ता में एक पेट्रोल पंप के पास रात में बाइक और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी, इसमें बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों में मैलानी थाना क्षेत्र के गांव निपनिया निवासी 22 वर्षीय राजेश कुमार और सीतापुर जिले के हरगांव थाना के गांव भनवापुर निवासी तेजपाल की शिनाख्त हो गई थी। जबकि तीसरे व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय जगतपाल पुत्र नेतराम निवासी कैमा खादर थाना फरधान के तौर पर हुई है। मैलानी थाना क्षेत्र के गांव निपनिया निवासी मनोज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर उसके चालक तेजकुमार निवासी करनपुर थाना नीमगांव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बोलेरो करनपुर निवासी नरेश चंद्र शुक्ला की बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
तीनों व्यक्ति रिश्तेदारी में कस्ता आए थे
सड़क हादसे में मारे गए तीनों व्यक्ति आपस में रिश्तेदार हैं, जो कस्ता में रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में आए थे। शुक्रवार को तीनों लोग बाइक से कुछ सामान लेने कस्बा बेहजम आए थे, जहां से रात को कस्ता लौट रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें