फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sun, 12 May 2013 05:30 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव भिठौली में आसाम रोड पर हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव हसनपुर कटौली निवासी पूर्व प्रधान शत्रोहन लाल वर्मा के पुत्र की शादी के निमंत्रण कार्ड को बाटने के लिए गांव का ही 50 वर्षीय रजा हुसैन अपनी साइकिल से निकला था। गांव भिठौली के पास आसाम की ओर जा रहे ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे रजा हुसैन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई। सूचना पाकर खमरिया चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित कर दाल भरे ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें