फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात महिला का शव जंगल में मिला

Sun, 12 May 2013 05:30 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शरीर पर चोट के कई निशान, हत्या की आशंका
विज्ञापन

बेलरायां। जंगल में शनिवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया। उसके वस्त्र अस्त-व्यस्त थे और शरीर पर चोट के कई निशान थे, इससे उसकी दुराचार के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

एक ग्राम पंचायत डांगा के प्रधान प्रतिनिधि सुरेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में करीब 30 वर्षीय महिला का शव पड़ा देखकर उन्हें सूचना दी। इस पर उन्होंने इसकी इत्तला पुलिस को दी। महिला का शव मिलने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के मुताबिक महिला पीली छींटदार धोती, लाल ब्लाउज, चूड़ी पहने हुए थी। उसके वस्त्र अस्त-व्यस्त थे। शरीर पर चोट के भी निशान थे। इससे उसके साथ दुराचार के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव से बदबू आ रही थी, इससे उसके दो-तीन दिन पहले से वहां पड़े होने की आशंका है। महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें