अन्य के घर में चोरी का प्रयास
नीमगांव। कस्बा निवासी स्टेशनरी व्यवसाई गंगा सागर वर्मा के घर में बुधवार की रात को 15000 नगद और जेवर समेत करीब दो लाख की संपत्ति चोरी हो गई। दूसरी तरफ बर्तन व्यवसाई नन्हे के मकान में पीछे दीवार में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया गया। चोरी की घटना की तहरीर गंगासागर वर्मा ने पुलिस को दे दी हैं।
घटना बुधवार की रात की है गंगासागर वर्मा के घर चोर रात को पीछे से दीवार फांद कर घर में दाखिल हुए। उसके बाद कमरे में रखे बक्से से चोरी कर ले गए। पूरा परिवार को छत पर सोने के कारण चोरी की जानकारी सुबह हो सकी। आसपास खोजबीन करने पर पास के गन्ने के खेत में टूटे हुए बक्से पड़े मिले। गंगा सागर वर्मा ने बताया कि 15000 रुपये नगद, दो सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी झुमकी, चार जोड़ी पायल, छह चांदी के सिक्के, चुटकी और नाक का फूल समेत करीब दो लाख का माल चोरी हो गया हैं। वहीं कस्बे में बर्तन व्यवसायी नन्हे के यहां चोरों ने मकान के पीछे दीवार मेें सेंध लगाई, चोर कामयाब हो पाते इससे पहले नन्हे को भनक लग गई। घर वालों को जागता जान चोर भाग गए। गंगा सागर वर्मा ने बताया कि चोरी की सूचना पुलिस को देदी गई है। एसओ केएन सिंह यादव ने बताया कि गृह स्वामी से बात हुई। उन्होंने चाभी जहां ताला लगा था, वहीं पास ही रखे होने की बात कही थी। इस मामले में वह खुद और जानकारी देने की बात कह रहे हैं, इसलिए रिपोर्ट नहीं लिखी है। जल्दी ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।