फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कायाकल्प की कवायद शुरू

Sun, 13 Jan 2013 05:31 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जर्जर सड़के और भीषण गंदगी से शहर की पहचान को बदलने की कवायद नगर पालिका परिषद ने शुरू की है। सब कु़छ ठीक ठाक रहा तो साल के अंत तक लखीमपुर शहर एक नए लुक में नजर आएगा। कई सड़कों के निर्माण के साथ शहर के बीचो-बीच एक मल्टी स्टोरी शॉपिग माल निर्माण की भी योजना है। नगर पालिका आर्थिक संकट से जूझ रही है, ऐसे में यह योजनाएं कैसे पूरी होंगी, लोगों के दिमाग में सवाल कौंध रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने शहर की सूरत बदलने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम रूप दिया है। इन योजनाओं में शहर की सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए जरूरी इंतजाम भी शामिल हैं। अब दिन में कूड़ा उठाने की नियमित व्यवस्था के अलावा घरों से कचरा कलेक्शन की भी व्यवस्था की जा रही है। ताकि शहर दिन भर साफ सुथरा नजर आए। 0000
साल भर के अंदर शहर में बनेंगी 45 सड़कें
नगर पालिका परिषद ने एक साल के अंदर 45 सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। इसके साथ ही 60 साल पुरानी मेन रोड का पुनर्निमाण होगा। यह सड़क हाट मिक्स प्लांट से बनेगी। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

0000
मल्टी स्टोरी शॉपिंग माल बनेगा
कचहरी रोड पर नगर पालिका ईओ आवास के निकट नगर पालिका एक मल्टी स्टोरी शॉपिंग माल बनाने जा रही है। यह शॉपिंग माल प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप पैटर्न पर बनेगा। पूरी मार्केट अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी।
0000
दो पार्कों का होगा सौंदर्यीकरण
नगर पालिका पहले चरण में शहर के दो पार्कों का सौंदर्यीकरण कराएगी। इसमें गांघी पार्क (कंपनी गार्डेन), संकटा प्रसाद वाजपेयी पार्क शामिल हैं। शहीद राजनरायन स्मारक में शहीद प्रतिमा पर छतरी भी लगाई जाएगी।
0000
12एलकेएचपीएच 2
नगरपालिका ने सड़कों के निर्माण और पार्कों के सौदर्यीकरण के लिए प्रदेश शासन को प्रस्ताव भेजे थे। यह प्रस्ताव शासन ने स्वीकृत कर दिए हैं। इन कार्यों के लिए प्रदेश शासन धन उपलब्ध कराएगा। शॉपिंग माल प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के तहत बनाया जा रहा है। इसमें नगर पालिका का कोई खर्चा नहीं होना है।
विज्ञापन

-डॉ. इरा श्रीवास्तव
अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें