फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 करोड़ से सुधरेगी शहर की बिजली

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
लगेंगे कम क्षमता के ट्रांसफार्मर, ओपेन वायर की जगह लगेंगे एबीसी तार
विज्ञापन

सिटी रिपोर्टर
लखीमपुर खीरी। शहर में बिजली सिस्टम की सेहत सुधारने की कवायद शुरू हो गई है। आरएपी डीआरपी योजना के तहत जर्जर विद्युत लाइनों को बदलने और अधिक क्षमता के बड़े ट्रांसफार्मरों की जगह कम क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने की योजना है। ताकि एक ट्रांसफार्मर खराब होने पर उपभोक्ताओं को परेशानी हो। इससे शहर को लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल सकेगी।
केंद्र सरकार ने जिले की बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए शहर के लिए 22 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे कायाकल्प करने की योजना है। इसके लिए बीस दिन पहले ही सर्वे का काम शुरू हो चुका है। जिसके दस दिन के अंदर पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद बदलाव का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम के मुताबिक आरएपी डीआरपी योजना के तहत मिली धनराशि से एलटी लाइन के ओपेन वायर को बदलकर एबीसी तार डाले जाएंगे। इससे लाइन लॉस और बिजली चोरी की घटनाएं रोकने में मदद मिलेगी। साथ ही जर्जर तारों के टूटने की घटनाओं से होने वाले हादसों में कमी आएगी। इसके अलावा पुराने और सड़े गले बिजली पोल भी बदले जाएंगे।
ट्रांसफार्मरों पर उतना ही लोड डाला जाएगा जितनी उसकी क्षमता है। लोड बढ़ने पर अलग एक और ट्रांसफार्मर लगाकर उसे कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके पीछे मकसद यह है कि किसी एक ट्रांसफार्मर के खराब होने की दशा में उससे कम से कम उपभोक्ता प्रभावित हों।
00000
बिछा है जर्जर तारों का जाल
शहर में जर्जर और पुराने तारोें का जाल फैला हुआ है। इनमें से कुछ पोल तो इतने सड़ चुके हैं कि कभी भी गिरकर बड़े हादसे को अंजाम दे सकते हैं। जर्जर तारों से अक्सर इस तरह स्पार्किंग होती है। बिजली तारों के टूटने से कई लोगों की जान जा चुकी हैं, तो कई लोग झुलस कर बुरी तरह घायल हो चुके हैं।
0000
ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से ज्यादा लोड
शहर में लगे ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से ज्यादा लोड है। जरा सा भी लोड बढ़ने पर यह ट्रांसफार्मर दगा दे जाते हैं। कभी-कभी तो ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने और बदलने में कई-कई दिन लग जाते हैं। इस बीच लोगों को घंटों बिजली के बिना परेशान होना पड़ता है। गर्मियों के मौसम में तो यह परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है।
विज्ञापन

00000
शहर की बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए आरएपी डीआरपी योजना के तहत 22 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। इससे जर्जर तारों, बिजली पोल और पुराने ट्रांसफार्मर बदलने का काम होगा। ज्यादा क्षमता के ट्रासफार्मरों की जगह कम क्षमता के अधिक ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। लक्ष्य यह है कि शहर में लोकल फाल्ट की समस्या कम से कम हो।
-राधेश्याम भाष्कर, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम, लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें