फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन की बोगी का बीम टूटा

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों में अफरातफरी मची
विज्ञापन

गोला-रजागंज के बीच हुई घटना
बोगी काटकर ट्रेन की गई रवाना
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। तिकुनियां ऐशबाग पैसेंजर की एक बोगी की ट्रॉली के शॉकर का कोरडिस्टर लोअर बीम गोला और रजागंज के बीच टूट गया। तेज आवाज के कारण यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेेन के रजागंज पहुंचने पर इस बोगी को ट्रेन से काटकर अलग करने के बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना की गई। इस कारण ट्रेन करीब पौन घंटा लेट हो गई।
तिकुनियां-ऐशबाग 52239 अप पैसेंजर गोला गोकर्णनाथ और रजागंज के बीच स्थित भल्लिया बुजुर्ग हाल्ट से सोमवार को सुबह चली तो करीब 9.30 बजे ट्रेन की बोगी संख्या 6746 वाई की बीम के क्रेक होते ही यात्रियों को झटके महसूस होने लगे। संभावित खतरे को देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक को जानकारी हुई तो ट्रेन धीमी गति से रजागंज तक पहुंचाई गई। बोगी वहीं ट्रेन से अलग करने के बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई। इस दौरान ट्रेन करीब पौन घंटा लेट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
खड़खड़ करती रजागंज पहुंची ट्रेन
मैलानी। भल्लिया बुजुर्ग हाल्ट से चलने के बाद 52239 अप पैसेंजर की बोगी संख्या 6746 वाई की बीम क्रेक होने के बाद बड़ी जोर की खड़खड़ाहट करती हुई ट्रेन रजागंज पहुंच सकी।
00000
मामला संज्ञान में आया है। हालांकि जिस बोगी का मामला है अभी उसकी ओवरहॉलिंग कराने में काफी समय है। कैसे ऐसा हुआ। इस मामले की जांच कराई जाएगी।
-विनोद कुमार यादव, डीआरएम, पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें