फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्हू स्वामी को गोली मारी

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ मजदूरों को भी पीटने के बाद बनाया बंधक
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं लिखी घटना की रिपोर्ट, दहशत का माहौल
लखीमपुर/कस्ता। मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम दतेली स्थित एक कोल्हू पर आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशोें ने धावा बोलकर उसके स्वामी के पास मौजूद नगदी छीन ली तथा वहां मौजूद मजदूरों को बंधक बनाने के बाद उनकी जमकर पिटाई की। विरोध करने पर बदमाशों ने कोल्हू स्वामी को गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना के बावजूद पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। क्षेत्र में दहशत है।
ग्राम दतेली निवासी अरुण कुमार त्रिवेदी (25) का गांव में ही मुख्य सड़क पर कोल्हू है। शुक्रवार की रात अरुण अपने कोल्हू पर ही सोये थे। बताया जाता है कि मध्यरात्रि में हथियारों से लैस करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने उनके कोल्हू पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने सबसे पहले कोल्हू पर बाहर सो रहे उनके मजदूरों को उठा कर उनसे अरुण के बारे में पूछा। मजदूरों ने बताने में आनाकानी की तो वहां मौजूद करीब आठ मजदूरों को सभी ने बुरीतरह मारना-पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच बदमाशों में से कुछ ने कोल्हू पर बने झाले में सो रहे अरुण को भी कवर कर लिया। अरुण जब तक कुछ माजरा समझते बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गए। इस बीच कोल्हू पर मची चीख-पुकार के चलते बदमाश उनकी बाइक तोड़कर तथा उनके पास मौजूद पांच हजार रुपये नगद और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। जाते-जाते बदमाश अरुण को यह भी बता गए कि उन्हें मारने के लिए उन लोगों ने 50 हजार रुपये की सुपारी ली है। या तो वह उन्हें यह रकम भिजवा दें वरना अगली बार बचेेंगे नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिवार वाले व ग्रामीण रात में ही मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ घायल अरुण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी दशा गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद भी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। लूट की इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें