फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं सदस्य के होटल में छापा, नमूने भरे

Sun, 16 Sep 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के नेतृत्व में टीम की कार्रवाई
विज्ञापन

मैगलगंज। कस्बे में जिला पंचायत सदस्य के होटल पर एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि की टीम ने छापा मारा। बर्फी और रिफाइंड का नमूना लिए। कार्रवाई के दौरान होटल से चार घरेलू गैस सिलेंडर भी बरामद हुए। कार्रवाई के लिए पूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिए गए। टीम ने अन्य किसी प्रतिष्ठान में कार्रवाई नहीं की। जो चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

एसडीएम मोहम्मदी मंशाराम के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके सिंह, पूर्ति निरीक्षक विशाल यादव, एसओ मितौली एमपी सिंह, एसओ सुनील सिंह दलबल के साथ जिपं सदस्य दिनेश गुप्ता उर्फ बड़े भइया के गणेश मिष्ठान भंडार पर पहुंचे। टीम ने बर्फी और रिफाइंड के नमूना ऊरे। कार्रवाई की खबर से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य दुकान पर मौजूद नहीं थे। इसके बाद प्रशासनिक एवं पुलिस अमले ने होटल को बारीकी से खंगाला। उन्होंने मौजूद परिवार वालों से जानमकारी भी ली। होटल में रखे चार घरेलू गैस सिलेंडर कब्जे में लेते हुए मामला पूर्ति निरीक्षक के सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि इससे पूर्व एक अन्य जिला पंचायत सदस्य के प्रतिष्ठान पर कार्रवाई हुई थी। दबी जुवान लोगों का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ होने वाले अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सदस्यों की तलाश में कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें