फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ईश्वर की नजर में सभी बराबर’

Wed, 12 Sep 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल में श्रीमद्भागवत कथा आयोजित
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। बाल व्यास शिवानंद महराज ने कहा कि मनुष्य संवेदनहीन होकर पापकर्म कर रहा है। कारागार एक पवित्र मंदिर है, जहां जाति-धर्म का भेदभाव नहीं होता। ईश्वर की नजरों में सभी बराबर हैं। हिंदू कहता कि ईश्वर से प्रेम करना, मुस्लिम कहता अल्लाह से पाक मोहब्बत करना। किसी का बुरा सोचने वालों के साथ खुद बुरा होता है।
वृंदावन मथुरा से पधारे बाल व्यास शिवानंद महाराज जिला कारागार में श्रीमद्भागवत कथा सुना रहे थे। उन्होंने अपने प्रवचनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कहा कि चौरासी लाख योनियों में विचरण के बाद यह जीवन मिला। इस व्यर्थ नहीं गंवाना है। संतों के वचनों का पालन करें और बुराइयों से बचें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जैसा अन्न खाएं वैसा होवे मन, इसलिए दुर्व्यसनों से दूर रहकर अच्छे कर्म करना चाहिए। अन्यथा यह अवसर दुबारा नहीं आएगा। गुरु महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कहा कि गुरु ही ब्रह्मा, गुरु ही विष्णु और गुरु ही महेश्वर है। सच्चा गुरु ही सही राह दिखाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर कारागार अधीक्षक राम कुमार त्रिपाठी, जेलर रमाशंकर जायसवाल, जेपी श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर धीरज सिन्हा, आरपी चौधरी, भूपेश कुमार सिंह, राजाराम, प्रधान बंदी रक्षक मिहीलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें