मोहम्मदी। पुलिस ने गुपचुप तरीके से सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। एसएसआई राम सिंह पवार के नेतृत्व में गठित टीम ने सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान लड्डन, सज्जन, रज्जन, खज्जा, मुन्ना, महेशु, गजनवी, छोटा, बच्छन, अजय कुमार उर्फ छोटे पंडित, लखन गुप्ता उर्फ लखानी के खिलाफ शांति भंग करने की रिपोर्ट उप जिला मजिस्ट्रेट मोहम्मदी के समक्ष पेश कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी में सादी वर्दी में पुलिस कर्मी लगाए गए हैं।