फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर में ज्ञान को बसपा का समर्थन

Wed, 06 Jun 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतर चेयरमैन पदों के लिए घोषणा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। बसपा ने भले ही निकाय चुनाव में सिंबल न देने का ऐलान किया हो, लेकिन उसने अधिकतर स्थानों पर चेयरमैन पद के प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन का ऐलान कर दिया है।
बसपा सुप्रीमो मायावती पहले ही नगर निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर न लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। जिसे लेकर पिछले काफी समय से निकाय चुनाव के दावेदार अथवा पहले से अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान पार्टी के कुछ नेता खासी चिंता में पड़ गए थे। सूत्रों की माने तो पिछले कई दिनों से समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतारने की कवायद चल रही थी। बताया जाता है कि इसी कड़ी में पार्टी के जोनल कोआर्डिनेटर गंगाराम अंबेडकर ने लखनऊ में मंगलवार को जिले से पार्टी पदाधिकारियों और निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदारों की लखनऊ में बैठक बुलाई तथा वहीं समर्थित प्रत्याशियों के नाम तय किए। बैठक से लौटने पर पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार गौतम ने यहां आज इसकी विधिवत घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गौतम ने बताया कि नगर पालिका परिषद लखीमपुर से निवर्तमान चेयरमैन ज्ञान प्रकाश वाजपेई, मोहम्मदी नगर पालिका से अनुराग शुक्ला की पत्नी अनीता शुक्ला, पलिया से पूर्व चेयरमैन महमूद हुसैन खां, नगर पंचायत बरबर से नरवीर सिंह कुशवाहा, धौरहरा से निवर्तमान चेयरमैन पुत्तन खां, नगर पंचायत खीरी से राकेश कुमार, नगर पंचायत ओयल ढखवा से दिनेश कुमार की पत्नी माधुरी देवी, नगर पंचायत सिंगाही भिड़ौरा से निवर्तमान चेयरमैन कय्यूम खां की पत्नी गजाला बेगम को समर्थन का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें