फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेंज को आधुनिक बनाने में हर संभव मदद करेगा केंद्र: जितिन

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी (रिपोर्टर)। जिले की शूटिंग रेंज को आधुनिक बनाने के लिए पहले ही जिले के सभी विधायक विधायक निधि ने धनराशि देने की बात कह चुके हैं, रविवार को केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भी शूटिंग रेंज पर पहुंचकर आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों से इसके लिए केंद्र से मिलने वाली हर मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद जिला रायफल क्लब के संयुक्त मंत्री जीएस सिंह तथा विशेष सचिव सैय्यद आसिफ अली ने उन्हें बताया कि इस जिले ने कई नेशनल शूटर दिए हैं। देश के अधिकतर स्थानों पर शूटिंग रेंज कंप्यूटराइज्ड हो गई है, जबकि यहां अभी भी करीब 50 साल पुरानी मैनुअल मशीनों के सहारे शूटिंग प्रतियोगिता होती है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह इस जिले की शूटिंग रेंज को आधुनिक सुविधाओं से युक्त देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह केंद्र से जो भी मदद संभव होगी करेंगे। इस मौैके पर नेशनल शूटर पीतेंद्र सिंह, विकास तोमर, राजवीर सिंह, राज्य स्तरीय शूटर अबरार हमदर्द सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें