फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी रंजिश के चलते पिता-पुत्र को पीटा

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज (नेटवर्क)। शारदानगर चौकी क्षेत्र के गांव शाहनपुरवा में दबंगों ने एक घर में धावा बोलकर पिता-पुत्र को पीटकर घायल कर दिया। जाते समय घर में आग लगा दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि शाहनपुरवा गांव निवासी मुन्ना शाह का बेटा किस्मत अली सुबह गांव से बाहर खेत गया था। लौटते वक्त वह बड़ागांव निवासी जाबिर के बाग से होकर गुजरा, जिस पर जाबिर के बेटे वली मोहम्मद ने किस्मत को पीट दिया। किस्मत के परिवार वालों ने जाबिर के घर उलाहना दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। हालांकि लोगों ने मामला शांत करा दिया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद जाबिर पक्ष के लोग मुन्ना शाह के घर पर पहुंचे और पिता-पुत्र की जमकर पिटाई कर दी। बांका लगने से मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद भी हमलावरों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और जाते-जाते घर को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जाबिर, जियादुद्ीन, वली मोहम्मद, आहुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें