फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मजदूर की मौत

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
रमियाबेहड़ में बाइक-साइकिल की टक्कर में तीन घायल
विज्ञापन

सिटी रिपोर्टर
लखीमपुर खीरी। रेलवे स्टेशन के सामने अनुबंधित बस की चपेट में आए मजदूर ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले की सूचना संकटा देवी चौकी पुलिस को दी गई है। वहीं धौरहरा क्षेत्र के रमियाबेहड़ में बाइक और साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खीरी के मोहल्ला जोशी टोला निवासी 40 वर्षीय श्रीकृष्ण गुरुवार को मजदूरी करने लखीमपुर आया था। बताते हैं कि ट्रेन से आने के बाद वह सड़क पार कर रहा था। इस दौरान गोला की ओर जा रही अनुबंधित बस ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार रात उसने दम तोड़ दिया। चौकी इंचार्ज पवन त्रिवेदी ने बताया कि बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढखेरवा। थाना धौरहरा क्षेत्र के गांव रमियाबेहड़ में ब्लाक के पास बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चनपुरा निवासी बनवारी साइकिल से रमियाबेहड़ आ रहा था। उधर, धौरहरा निवासी मोहम्मद उमर बाइक से घर लौट रहा था। साथ में उसका दोस्त हनीफ भी था। अचानक दोनों की टक्कर हो गई, जिसमें तीनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हनीफ को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें