फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर पुत्री की हत्या का आरोप

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिचपरी में पिता पर पुत्री को जहर देकर मार डालने और लाश गायब करने का आरोप लगाया गया है। पहली पत्नी ने पति सहित चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बिचपरी के विनोद कुमार की पत्नी रेखा तिवारी ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसका पति दुकान करने के लिए दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर उसे आए दिन प्रताड़ित कर दूसरी शादी कर लेने की धमकी देता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर विनोद ने स्मिता से दूसरी शादी कर ली। उसे और उसके बच्चों को रास्ते से हटाने की योजना बनाकर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेखा का आरोप है कि इसका विरोध उसकी 17 वर्षीय पुत्री प्रियंका और पुत्र कल्लू ने किया तो विरोध करने पर पति विनोद, ससुर लक्ष्मी नरायन, ननदोई श्याम नरायन और सौत स्मिता ने मिलकर प्रियंका को जबरन जहर खिला दिया। उसकी मौत हो जाने पर आरोपियों ने लाश गायब कर दी। पीड़ित ने घटना की सूचना मायके वालों को देनी चाही तो उसको पकड़ कर एक कोने में बैठा दिया गया। अब उसके छोटे पुत्र कल्लू का भी कोई पता नहीं है।
विवाहिता ने चारों के नाम अपहरण, हत्या और लाश गायब कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने गंभीर प्रकरण भांपकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें