फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी देख नाराज, दो पर कार्रवाई

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद पीएचसी का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनएलयादव ने गुरुवार को पीएचसी सिकंद्राबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीएमओं को गंदगी मिली, वहीं बीएचडब्लू तथा एलएचवी नदारद मिले। सीएमओ ने एक का वेतन रोक दिया और एक को नोटिस जारी की है।
विज्ञापन

सीएमओ ने गुरुवार को सुबह लगभग 10 बजे पीएचसी सिकंद्राबाद का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा सफाई कर्मी को कड़ी चेतावनी दी। अस्पताल मेें मौजूद डॉ. रामनरेश को हिदायत दी कि भविष्य में वह पहले अस्पताल की सफाई व्यवस्था देखें उसके बाद अन्य कोई काम करें। यदि कोई इमरजेंसी मरीज हो तो पहले उसे देखें। वहीं बीएचडब्लू विद्यादेवी गुप्ता की लखीमपुर रवानगी पर सीएमओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। सीएमओ ने एलएचवी पुष्पा मिश्रा के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटने का आदेश देते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। निरीक्षण में उन्होंने दवाओं की इक्सपायरी डेट और अभिलेख भी चेक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें