कार्यकर्ताओं ने लगाए एक-दूसरे के खिलाफ भड़ास निकाली
निघासन। सपा की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर जमकर भड़ास निकालते हुए आरोप-प्रत्यारोप लगाए। आपसी टकराव को भंापकर बड़े नेताओं ने बैठक में शिरकत ही नहीं की। महिला समाज की प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को समझा बुझा कर मनाने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता शांत नहीं हुए।
ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में महिला समाज की प्रदेश अध्यक्ष बेनजीर उमर ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का पाठ पढ़ाया। कार्यकर्ता एक माह पहले सपा की गठित विधानसभा की कमेटी से असंतुष्ट थे, जिसके चलते एक बड़े नेता पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भड़क उठे। समाजवादी युवजन सभा के राकेश श्रीवास्तव, नृपराज शाह, उमर, प्रवीन शाह ने दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।
सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्वाला गुप्ता के अलावा सुरेंद्र कुमार यादव आदि ने भी जमकर भड़ास निकाली। विधानसभा अध्यक्ष गुलाम जिलानी ने कार्यकर्ताओं को समाजवाद का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि सभी लोग मनमुटाव को भूलकर मिशन 2014 के लक्ष्य के लिए कमर कस लें । सिंगाही नगर अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा कि सपा सरकार में किसी के साथ बदले की भावना से काम नहीं किया जाएगा। आपसी मनमुटाव नुकसानदेह साबित हो सकता है।
तमाम पदाधिकारियों के काफी समझाने के बाद भी कुछ कार्यकर्ताओं ने उग्र रूप दिखाया। इस दौरान एसकेगुप्ता, राहुलवर्मा, राहुल वर्मा, चमनसिंह, दिनेश, संजय, अशुतोष, राजबहादुर, दिलीअहमद, रामआसरे, असगर अली, चश्मुदीन, इस्लामुददीन, ओपी जायसवाल, राकेश बाथम आदि मौजूद रहे । बैठक का संचालन कर रहे राजीव गुप्ता से कई बार कार्यकर्ताओं ने जबरन माइक लेकर बोलने का प्रयास किया।
0000
आपसी मनमुटाव ही सपा की मजबूती
सीएम की बैठक में जाने के कारण बैठक मेें सुबह आकर जल्दी चला गया था। आपसी मनमुटाव सपा की मजबूती की निशानी है । थोड़ा बहुत तो होता ही है।
-आरए उस्मानी, सपा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष