फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला स्वास्थ्य कर्मी भड़कीं

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर धरना और प्रदर्शन, सीएमओ से मिला आश्वासन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। मातृ एवं शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। महिला कर्मचारियों ने समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। सीएमओ ने 10 मई तक महिला कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मातृ एवं शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद सीएमओ ने महिला कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया। बातचीत के दौरान सीएमओ ने आश्वासन दिया कि 10 मई को जिले के सभी सीएचसी प्रभारियों और लिपिकों को बुलाया जाएगा तथा सीएससी वार प्रत्येक महिला स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला स्वास्थ्य कमियों का जो वेतन जनवरी 2012 से अप्रैल 2012 तक नहीं मिला है, वह 20 मई तक दिला दिया जाएगा। सीएमओ केआश्वासन के बाद महिला कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें