फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्क की हिफाजत की तालीम देता है मजहब

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के शाही इमाम हबीबुर्रहमानका खीरी में जोरदार खैरमकदम
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। पंजाब प्रांत के शाही इमाम मौलाना हबीबुर्रहमान लुधियानवी ने कहा कि मजहब मुल्क से मोहब्बत की तालीम देता है। अकलियत के लोगों को चाहिए कि वह जहां अपने नबी की शान में किसी तरह की कोई गुस्ताखी बर्दाश्त न करें वहीं मुल्क की हिफाजत हर हाल में बरकरार रखें।
फर्रुखाबाद में रविवार को होने वाले जलसे में शामिल होने जाते समय पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीबुर्रहमान लुधियानवी आमंत्रित करने पर सुबह जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के आवास पहुंचे। शहर की जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद इशहाक साहब ने भी उनसे भेंट की। शहर के इलेक्ट्रानिक्स वर्ल्ड शोरूम तथा निर्धन-निर्बल उत्थान सेवा समिति कार्यालय पहुंचने पर संस्था सचिव आसिफ खां, शब्बू खां, सैफ ज़हीर सहित शहर के तमाम मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उनका खैरमकदम किया। इस मौके पर पंजाब के शाही इमाम ने कहा कि उनके दादा भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।
विज्ञापन

पंजाब का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मुसलमानों को काफी सहूलियतें देती है। छोटे-मोटे मसायल थाने में ही हल हो जाते हैं। विकास के मामले में यूपी पंजाब से अभी 20 साल पीछे है। उन्होंने अकलियत के लोगों का आह्वान किया कि वह अपने नबी की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त न करें तथा मुल्क की हिफाजत हर हाल में बरकरार रखें। क्योंकि मजहब मुल्क से मोहब्बत की तालीम देता है। शाही इमाम का शहर के रेमंड शो रूम पर नसीम खां, मोहम्मद मज़हर हुसैन ने भी इस्तकबाल किया।
विज्ञापन

शाही इमाम के साथ मजहबी उमूर कमेटी पंजाब वक्फ बोर्ड चेयरमैन मोहम्मद उस्मान रहमानी, शाही इमाम पंजाब के सिक्रेटरी मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद राफे, जैनुल आबेदीन आदि मौजूद रहे। शाही इमाम की सुरक्षा में पंजाब पुलिस के अलावा जिले की पुलिस की भी चाक चौबंद व्यवस्था थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें