फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव के अवैध संचालन में एक बंदी, जाल बरामद

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। सुमेरनगर से सटी नेपाल सीमा के पास सुहेली नदी में अवैध तरीके से नाव चलाने वाले एक व्यक्तिको पकड़कर एसएसबी ने उसके पास से एक जाल बरामद किया है। पकड़े गए व्यक्ति ने नेपाल से ठेका होने की बात कही है, लेकिन कागजात न होने के कारण उसे वन विभाग को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

सुमेरनगर गांव से सटी नेपाल सीमा के पिलर नंबर 764 के पास सुहेली नदी में नाव चला रहे जितेंद्र कुमार मधेशिया निवासी सुमेरनगर को एसएसबी जवानों ने पकड़ लिया। तलाशी में नाव से एक मछली पकड़ने वाला जाल भी बरामद किया गया। पूछताछ में उसने नेपाल से घाट का ठेका होने की बात बताई। जिस पर एसएसबी सहायक कमांडेंट सुबोलकांत ने उससे कागजात तलब किए, लेकिन वह कोई भी कागजात नहीं दिखा सका। एसएसबी ने कई और जानकारियां हासिल कर उसे वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। अब वन विभाग उससे पूछताछ कर रहा है। माना जा रहा है कि वह नाव से सवारियां ढोता था और फिर मछलियों का शिकार भी करता था। बताया गया है कि यहां मछली मारने और घाट का ठेका होता ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें