फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं हुई मृतक दोनों युवकों की शिनाख्त

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। मंगलवार की रात मोबाईक व मार्शल की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की हुई मौत मामले में पुलिस दूसरे दिन भी मृतकों की शिनाख्त नहीं कर सकी है। दोनों के शवों का आज लावारिश में पोस्टमार्टम करा उन्हें अंजमन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे कसबे के ओदरहा के निकट मोहम्मदी की ओर से आ रही एक मार्शल ने विपरीत दिशा से जा रही एक मोबाइक को ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। मितौली के प्रभारी एसओ एनआर भाष्कर ने बताया कि मोबाइक संख्या यपी 27 सी/8684 के रजिस्ट्रेशन में रईस खां पुत्र हबीब खां निवासी खमरिया, रौतापुर कलौन पुवायां शाहजहांपुर अंकित है। इसके आधार पर थाना पुवायां को सूचना दे दी गई है, लेकिन वहां से फिलहाल युवकों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। आज दूसरे दिन भी दोनों युवकों के शव की शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने लावारिश में शव का पोस्टमार्टम कर शव को अंजुमन को सौप दिया। साथ आए सिपाही रामगोपाल यादव ने बताया कि दोनों शव मुस्मिलों के होने के कारण अंजुमन संस्था ने शहर के गुटैयाबाग मुहल्ला स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें