निघासन। आगामी 14 मई से होने वाले तीन दिवसीय चौबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए भूमि पूजन के साथ व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी मिशन के कार्यकर्ताओं को सौंपी गयी ।
हनुमान गढ़ी मंदिर में पंडित ब्रजेंद्र त्रिपाठी ने देवपूजन किया जबकि दामोदर वर्मा, सीताराम अग्रवाल, संतरा देवी, रीता वर्मा आदि ने भूमि पूजन किया। इसी क्रम में यज्ञ प्रकाश को यज्ञ शाला, ब्रजेंद्र त्रिपाठी को प्रवचन मंच की व्यवस्था सौपीं गयी है। बेलरायां टीम को शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके अलावा कलश यात्रा की व्यवस्था ऊषा विश्वकर्मा, शशी प्रभा, रीता वर्मा, जानकी मौर्य को दी गयी है।
देव पूजन के दौरान घनश्याम पुरवा, दुबहा, बरोठा, सिंगाही, नौरंगाबाद आदि क्षेत्रों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। देव पूजन में भाजपा विधायक अजय मिश्र टेनी ने भी भाग लिया ।