फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदकुशी करने मालगाड़ी के आगे कूदा था महिपाल

Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवारीजनों ने कहा-घर से नाराज होकर निकला था
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में दोनों पैर टूटे मिले, गले में लोहे की राड घुसना बताया
मैगलगंज (लखीमपुर खीरी)। सीतापुर से आ रही मालगाड़ी के इंजन में संदिग्ध हालात में युवक का शव लटकने के मामले को पुलिस ने आत्महत्या बताया है। पोस्टमार्टम में कहा गया है कि युवक के दो पैर रगड़ने के कारण टूटे मिले हैं। गले में लोहे की राड घुसने से अत्यधिक खून बहा, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं परिवारीजनों का भी कहना है कि महिपाल घर से गुस्से में निकला था।
बरदहा गांव निवासी महिपाल अपने नाना छोटेलाल को दिल्ली मजदूरी करने के लिए बताकर निकला था, छोटेलाल ने गांव में ही काम करने को कहा लेकिन वह नहीं माना। घर से निकलते समय उसकी जेब में फूटी कौड़ी नहीं थी। एसओ आनंद शाही का कहना है कि इससे हताश होकर महिपाल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने इस बाबत गांव के लोगों से भी पूछताछ की है। गांव वालों ने भी बताया कि महिपाल अक्सर अपने नाना से पैसे को लेकर झगड़ता था। स्टेशन मास्टर मैगलगंज आलोक कुमार शुक्ला ने बताया कि मालगाड़ी चालक ने उन्हें बताया था कि आउटर से पहले एक व्यक्ति गाड़ी के आगे कूदते हुए दिखाई दिया था सीतापुर से लटककर आने का कोई सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मूलरूप से हरदोई का निवासी था महिपाल
मैगलगंज। थाना क्षेत्र के बरदहा गांव निवासी छोटेलाल ने अपनी बेटी गुड्डी का विवाह 35 वर्ष पूर्व हरदोई जिले के पिहानी इलाके के नरही गांव के रामरतन के साथ किया था, पारिवारिक जीवन में हुए विवाद के बाद गुड्डी अपने तीन बेटों को 15 वर्ष पूर्व अपने माता-पिता के पास छोड़कर दिल्ली चली गई थी, बचपन में खेलने-कूदने की उम्र में मजदूरी करने पर विवश बच्चों में आठ साल की उम्र से महिपाल, प्रेमपाल और अवधपाल नाना-नानी के घर रहते थे। 14 साल पूर्व अवधपाल दिल्ली से कहीं गायब हो गया, जिसके बाद महिपाल दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि में मजदूरी करके जीवन-यापन करने लगा, जबकि प्रेमपाल स्थानीय लोगों के यहां काम करके नाना-नानी के साथ रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें