फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी आवास के सामने महिला डॉक्टर से लूट

Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मां को जख्मी किया, रिक्शे से घर जा रहीं थीं दोनों
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। एसपी आवास के सामने गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार दो युवकों ने फरधान पीएचसी में तैनात महिला डॉक्टर पल्लवी महेंद्रा से तीन हजार नगद, पर्स और दो मोबाइल लूटने के बाद उनकी मां रुपाली महेंद्रा को रिक्शे से नीचे धकेल दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गईं।
इस बीच रास्ते से गुजर रहे सपा नेता विनोद गुप्ता ने भाग रहे युवकों को देखा तो उनका पीछा करते हुए आगा साहब चौराहे पर पहुंचे और लोगों की मदद से एक युवक को दबोच लिया। बताते हैं युवक को पकड़ने के लिए फायर किया गया, तब जाकर वह पकड़ा जा सका, पर पकड़ा गया युवक लूट में शामिल नहीं निकला, इसलिए उसे छोड़ दिया गया। घटना की खबर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इधर रिक्शे से गिरकर जख्मी हुई डॉक्टर पल्लवी की मां रुपाली को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं डॉक्टर पल्लवी, उनकी मां रुपाली और पिता योगेश महेंद्रा ने सदर कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी, जिस पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार को इस मामले में महिला डॉक्टर, उनकी मां के साथ योगेश महेंद्र्रा ने डीएम गौरव दयाल को घटना की जानकारी दी और लूटे गए मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाने के लिए प्रार्थना-पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट..
रात में दो युवक महिला का पर्स छीन कर भाग रहे थे, जिन्हें पकड़ने के लिए सपा नेता ने उन्हें दौड़ाया और फायर किया लेकिन जिन युवकों ने पर्स छीना था वह भाग गए, गलतफहमी में एक अन्य युवक पकड़ा गया, उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था। महिला की रिपोर्ट लिखकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें