फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगिभनकांड में घर राख दो बकरियां जिंदा जली

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिशन आग लगाए जाने की दी तहरीर
विज्ञापन

फरधान। क्षेत्र के मनिकापुर गांव में आग लगने से एक घर राख हो गया। अग्निकांड में दो बकरियां जिंदा जल गईं और एक बुरी तरह से झुलस गई, इसके अलावा भूसा, अनाज और बिस्तर भी राख हो गए। घर वालों ने रंजिशन आग लगाए जाने की तहरीर दी है।
मनिकापुर निवासी लोकेश राज ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब तीन बजे किसी ने घर के बाहर पड़े छप्पर में आग लगा दी।
आग लगने से छप्पर के नीचे बंधे जानवरों के रंभाने से वह नींद से जाग गया। बाहर आया तो आग की लपटों को देखकर शोर मचाया और छप्पर के नीचे बंधी भैंस और बकरियों को खोलने लगा। शोर सुनकर जब तक अन्य ग्रामीण आए और उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, उसकी दो बकरियां जल गईं और एक गंभीर रूप से झुलस गई। इसके अलावा एक ट्रॉली भूसा, अनाज, तख्त और बिस्तर भी आग की भेंट चढ़ गए। लोकेश ने रंजिशन आग लगाए जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

0000
शार्ट सर्किट से छप्पर में लगी आग, हजारों का नुकसान
बेलरायां। कस्बे में शार्ट सर्किट से एक छप्पर में आग लग गई इससे होटल चलाने वाले एक व्यक्ति का हजारों का नुकसान हुआ है। कस्बे में होटल चलाने वाले बनवारी लाल यादव ने बताया कि मंगलवार की रात्रि करीब डेढ़ बजे शार्ट सर्किट से उनके छप्पर के घर में आग लग गई। इससे घर में रखी हजारों की खाद्य सामग्री समेत बर्तन और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने घटना की सूचना लेखपाल को दी है।
0000
आग लगने से दो घर जलकर राख
शंकरपुर चौराहा/मोहम्मदी। तहसील क्षेत्र के गांव तुरकहटा टप्पा गोकन में मंगलवार की रात मदारी और दृगपाल के घर में आग लग गई। जिससे घर का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

मदारी ने बताया कि घर में रखा 50 किलो गेहूं, 40 किलो चावल, बर्तन, कपड़े, दस हजार रुपये नकद व अन्य घरेलू सामान जल गया। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। मौके पर जिला पंचायत सदस्य चमन लाल शर्मा ने पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढाढ़सबंधाया। मालूम हो कि मंगलवार को गोकन में एक परिवार के घर लगी आग से सारा सामान खाक हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें