फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूरे की जगह को लेकर दो गुटों में मारपीट

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनो पक्षों के 12 लोग पाबंद, तनाव
विज्ञापन

शारदानगर/महेवागंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के ओदारा गांव मे घूरे की जगह को लेकर कहासुनी के बाद दो गुटों के बीच हाथापाई और मारपीट हो गई। इसमें कुछ को मामूली चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने दोनाें पक्षों के 12 लोगाें को शांति भंग मे पाबंद किया है। फिलहाल दोनों गुटों के बीच तनाव बना है।
विज्ञापन

ओदारा गांव में एक भूखंड पर कुछ लोग घूरा डालते हैं। घूरे को लेकर गांव के श्रीराम और बाबू के बीच काफी दिनाें से मनमुटाव चल रहा था। बताते हैं कि बुधवार की सुबह घूरे पर अपनी कब्जेदारी को लेकर बाबू और श्रीराम पक्ष के परिवाराें के बीच कहासुनी हो गई। मामले ने तूल पकड़ा तो नौबत हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गई। इस बीच किसी ने पुलिस को खबर कर दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज मनोज सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। झगड़ रहे लोगों को चौकी ले आए। पुलिस ने मामले मे दोनों पक्षाें के 12 लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। फिलहाल तनाव को देखते हुए पुलिस ने दोनाें पक्षाें को शांति बनाए रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें