फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनभूमि पर अतिक्रमण के मामले में प्रशासन सख्त

Thu, 27 Nov 2014 05:31 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने सर्वे कराकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिला प्रशासन वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हुआ है। डीएम ने कहा है कि पलिया तहसील अंतर्गत कई हेक्टेयर भूमि जो वनविभाग के नाम से राजस्व अभिलेखों में दर्ज है, इस भूमि पर अतिक्रमण कर कई लोग खेती कर रहे हैं। उन्होंने पलिया के एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि इस भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराएं ताकि वन विभाग उस भूमि पर पौधरोपण कर उसे जंगल का रूप दे सके।
उन्होंने एसडीएम से कहा कि वह उन लेखपालों के साथ अतिक्रमित वन भूमि का सर्वे कराकर स्थिति जानें ताकि भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा सके। साथ ही पलिया के बीडीओ से समन्वय कर वन क्षेत्र में पौधरोपण कराएं। डीएम ने कहा है कि अतिक्रमणकारियों को सूचीबद्ध करते हुए उन्हें सख्त हिदायत दें कि भविष्य में वनभूमि पर अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम से यह भी कहा कि इस पूरे अभियान में संबंधित डीएफओ से भी समन्वय स्थापित कर लें ताकि किसी भी दशा में कोई विरोधाभास की स्थिति न पैदा हो। पौधरोपण के बाद वन विभाग के अधिकारियों के साथ उन गांवों के लेखपालों का भी दायित्व होगा कि वे पौधों की सुरक्षा करें। यदि कोई पौधरोपण को नष्ट करने का प्रयास करे तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के अभियान की समीक्षा डीएम खुद प्रत्येक सप्ताह करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें