फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed, 03 Sep 2014 05:31 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
नारेबाजी करते हुए निकाला जुलूस
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। ये है मोदी का खेल, महंगी सब्जी महंगा तेल, मोदी सरकार का हाल, महंगा है टमाटर, प्याज। मोदी सरकार का यह हाल, सीमा पर जवान बेहाल। मोदी सरकार के सौ दिन पूरे होने पर ऐसे ही नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जुलूस का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेसी प्रह्लाद पटेल ने किया।
जुलूस से पहले कांग्रेस भवन में हुई बैठक में प्रह्लाद पटेल ने कहा कि भाजपा ने मोदी के नेतृत्व में जनता के साथ झूठे वादे कर सत्ता हथिया ली है। मोदी सरकार के सौ दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन मोदी सरकार ने जनता से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष सरताज अली ने कहा कि नरेंद्र मोदी जनता से झूठ बोल कर सत्ता में आए हैं। 100 दिन के शासनकाल में उसकी कलई खुल गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता से किए वादे पूरे करे या सत्ता छोड़ें। प्रदर्शन में गौरव शर्मा, संजय गोस्वामी, कुसुमलता बरनवाल, सुजीता कुमारी, मंजीत कौर, रवि गोस्वामी, मोहित श्रीवास्तव, कैलाश भाष्कर, लतीफ आजम, दिलीप पासवान, सहजेंद्र दीक्षित, अजय शुक्ला, प्रेम वर्मा, चंद्र प्रकाश अवस्थी, राकेश विश्वकर्मा, संजय चौधरी, डालचंद्र पैलवी, तेजपाल सिंह, किशोर कुमार मौर्य, नीरज वाजपेयी, राजेंद्र गुप्ता, पंकज शुक्ला, आशीष वाल्मीकि आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें