फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान शिशु की मौत

Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार वालों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरों की संवदेनहीनता फिर सामने आई है। लेवर रूम में करीब आधे घंटे तक एक प्रसूता तड़पती रही लेकिन डॉक्टर नहीं पहुंचीं। इस बीच बच्चे की मौत हो गई। नाराज परिवार वालों ने अस्पताल में हंगामा काटा और बच्चे की मौत के लिए डॉक्टर को जिम्मेदार ठहराया। परिवार वालों ने कोतवाली सदर में डॉक्टर के विरुद्ध तहरीर दी है साथ ही एफआईआर दर्ज कर शिशु का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला संकटादेवी निवासी विनोद सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार को अपनी पत्नी सोमवती को प्रसव के लिए जिला अस्पताल लाया था जहां उसे बताया गया कि महिला का आपरेशन करना पड़ेगा, खून की आवश्यकता पड़ेगी। परिवार वालों ने किसी तरह खून की व्यवस्था करके वहां मौजूद स्टाफ को दिया। जैसे ही खून चढ़ाया जा रहा था तभी बच्चे का सिर बाहर आ गया। यह देख अस्पताल के स्टाफ ने सर्जन डॉक्टर को कॉल भेजी। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि बच्चा करीब आधा घंटे तक फंसा रहा लेकिन डॉक्टर नहीं आई, वहां मौजूद स्टाफ ने भी हाथ खड़े कर दिए। महिला तड़पती रही और कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद महिला के परिवार वालों ने अस्पताल में हंगामा काटा इसके बाद बच्चे का शव लेकर कोतवाली सदर गए जहां एक डॉक्टर और अन्य स्टाफ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इस संबंध मेें महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ.उमा प्रसाद ने बताया कि बच्चा पहले से मर गया था। फंसा हुआ था इसलिए आपरेशन की सलाह दी गई थी। डॉ.सुषमा तीन आपरेशन कर चुकी थीं चौथा कर रही थीं, आपरेशनथियेटर में थीं इसलिए तुरंत नहीं पहुंच पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें